Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Nomination For Loksabha Election 2024 Agra : BJP MLA Son Purchase form for independent, Hansuram Ambedkari File Nomination for 98th Times #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Nomination For Loksabha Election 2024 Agra : BJP MLA Son Purchase form for independent, Hansuram Ambedkari File Nomination for 98th Times #agra

176

आगरालीक्स ..(वीडियो न्यूज) आगरा में बजी चुनावी डुगडुगी। भाजपा विधायक के बेटे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र लिया, हारने के लिए 98 वीं बार चुनाव लड़ेंगे हनसूराम अंबेडकरी, रिटायर आईएएस ने भी लिया नामांकन पत्र।


आगरा में तीसरे चरण में चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आगरा सुरक्षित सीट के लिए एडीएम सिटी कोर्ट और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए डीएम कोर्ट में नामांकन की प्रक्रिया होगी, दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र लेने के साथ ही जमा भी किए जा सकते हैं।


भाजपा विधायक के बेटे ने लिया नामांकन पत्र
फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से रामेश्वर चौधरी ने क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए प्रचार शुरू कर दिया, शुक्रवार को रामेश्वर चौधरी के लिए उनके भाई ने नामांकन पत्र खरीदा।
98 वीं बार हारने के लिए चुनाव लड़ेंगे हसनूराम अंबेडकरी
77 साल के हसनूराम अंबेडकरी ने भी पहले दिन नामांकन पत्र खरीदा, वे 98 वीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे 1985 से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं वे हर बार हारने के लिए चुनाव लड़ते हैं और 100 बार चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। हसनूराम अंबेडकर हर स्तर का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कर चुके हैं।


पूर्व आईएएस ने भी लिया नामांकन पत्र
आगरा के कमला नगर के रहने वाले पूर्व आईएएस डॉ. चंद्रपाल ने आदर्श समाज पार्टी बनाकर 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, इसके बाद से वे हर बार चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका चौथा लोकसभा चुनाव है।


पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
नामांकन के लिए पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रत्याशियों के साथ आने वाले जुलूस को कलेक्ट्रेट तिराहे और सुभाष पार्क से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
नामांकन के लिए ये रहेगी व्यवस्था
मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी एक प्रस्तावक सहित पांच लोगों के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे
निर्दलीय प्रत्याशी के साथ पांच प्रस्तावक पहली बार में जाएंगे, इसके बाद दूसरे चक्र में पांच प्रस्तावक और प्रवेश कर सकेंगे


ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 12 से 19 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
नामांकन पत्रों की वापसी 22 अप्रैल
मतदान सात मई सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना 4 जून सुबह सात बजे से

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!