आगरालीक्स…( Agra Education News ) .. आगरा के 5 कान्वेंट स्कूलों के प्रिंसिपल को मनमानी फीस, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट बढ़ाने पर आज अपना पक्ष रखना है। पक्ष न रखने पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट पेट्रिक्स, सेंट एंथनीज, सेंट कानरेडस और सेंट फेलिक्स के प्रिंसपिल को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर बीएसए जितेंद्र गौड़ न ने नोटिस जारी कर फीस, किताब कॉपी के रेट बढ़ाने पर नोटिस दिया था।
12 अप्रैल तक जवाब देना था लेकिन प्रिंसिपल नहीं आए अपने गार्ड और क्लर्क से जवाब भेज दिया। इसके बाद बीएसए जितेंद्र गौड़ ने एक और नोटिस जारी किया। स्कूल प्रिंसिपल को अंतिम मौका देते हुए 16 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। इसके बाद भी कालेज के प्रिंसिपल उपस्थित नहीं होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।