आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा कारोबारी की कनपटी पर लगाकर 20 लाख का माल चोरी. हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर दी वारदात
आगरा के बाह में कपड़ा कारोबारी के घर देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हथियारबंद बदमाश छत के रास्त से घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया. कारोबारी की कनपटी पर बंदूक तानी, सिर फोड़ा और 20 लाख के ज्वैलरी व कैश चोरी कर ले गए. बदमाशों ने लूट से पहले ही घर की लाइट का कनेक्शन काट दिया था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.बाहर के जरार में कपड़ा कारोबारी अमरीश गुप्ता रहते हैं. घर में इनकी पत्नी लक्ष्मी और मां चंद्रकांता है. इनका धर्मकांटा भी है. कपड़ा कारोबारी के अनुसार रात करीब एक बजे अचानक बिजली चली गई. एसी और पंखा बंद होने पर उन्हें गर्मी लगने लगी. इस पर उनहोंने दरवाजा खोला तो सामने हथियारबंद बदमाश थे. बदमाशों ने उनके सिर में बंदूक की बट से प्रहार किया और सिर फोड़ दिया. पांच बदमाश कमरे में घुस गए. सबके हाथ मेें तमंचे थे. इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी लक्ष्मी और बुजुर्ग मां को भी बंधक बना लिया. सभी के फोन लेकर पानी में डाल दिए.
कनपटी पर ताना तमंचाबदमाशें ने मारपीट करने के साथ ही कारोबारी के कनपटी पर तमंचा तान दिया. उन्होंने बचने के लिए अपने हाथ की दोनों अंगूठी भी उनहें उतार कर दे दी. इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे. पीड़ित कारोबारी के अनुसार बदमाश घर के अंदर से करीब 10 तोले सोना, 300 ग्राम चांदी और 25 हजार रुपये कैश ले गए. जाते समय बदमाश सभी को कमरे में बंद कर गए. बाद में कारोबारी के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग आए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.