आगरालीक्स… सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट में आगरा मंडल में कालिंदी ने 99 फीसद अंकों के साथ टॉप किया है। टॉपर्स ने की छह से सात घंटे पढाई, टॉपर्स कुछ अलग हट कर करना चाहते हैं।

मथुरा के रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा कालिंदी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ आगरा रीजन में टॉप किया है। आगरा के सिंपकिंस पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी गौतम 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। उनके पिता राजेंद्र बाबू वर्तमान में जालौन के जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। इससे पहले वे आगरा में भी शिक्षा विभाग में अधिकारी रहे हैं। आगरा के आलसेंट स्कूल के छात्र रवि गुप्ता 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
फिरोजाबाद में टाइनी टॉट्स इंटर कालेज के छात्र सचिन भारद्वाज ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल के हर्षित कौशिक 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
मैनपुरी में बेबर के आयुष गुप्ता ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके 96.8 प्रतिशत अंक हैं। कासगंज के छात्र घनेंद्र कुमार 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
एटा के सेंट पॉल्स के क्रष्ण कुमार यादव ने 96. 6 फीसद अंकों के साथ जिला किया टॉप।
रिजल्ट के लिए क्लिक करें
http://results.gov.in/result2announced.aspx
ग्रेस माक्र्स को लेकर रिजल्ट पर संशय
मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को मुश्किल प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने संबंधी अपनी मॉडरेशन पॉलिसी सत्र 2016-17 के लिए जारी रखने का अंतरिम आदेश दिया था, जिसे बोर्ड पहले खत्म कर चुका था. सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि वह मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का पालन किया जाएगा.
2016 में हर्षिता ने मारी बाजी
सीबीएसई ने 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आगरा में हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रशांत बघेल 97. 4 और हर्ष खंडेलवाल 97. 2 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
आगरा से करीब 25 हजार छात्र छात्राओ। ने सीबीएसई से 12 वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार सुबह 11 30 बजे सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें आगरा के शाहगंज निवासी पवन शर्मा की बेटी हर्षिता शर्मा ने 98 .2 फीसद अंक प्राप्त हिए हैं। हर्षिता लक्ष्य 30 से तैयारी कर रही थी और मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहा है, छात्रों से ज्यादा छात्राएं सफल हुई हैं और टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।
Leave a comment