आगरालीक्स…. आगरा में रमाडा होटल के पास फ्लाईओवर पर बनाए गए फव्वारे के लाखों की कीमत पीतल के 200 नोजल चोरी हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
आगरा में फतेहाबाद रोड पर एडीए ने रमाडा होटल के फ्लाईओवर के पास फव्वारा विकसित किया है, पानी के लिए पीतल के करीब 1.50 लाख कीमत के नोजल लगाए गए हैं। फव्वारे के नोजल चोरी होने लगे हैं, एक के बाद एक कई नोजल चोरी हो गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
नोजल चोरी करते एक दबोचा
गुरुवार को सुरक्षाकर्मी ने नोजल चोरी करते हुए मध्य प्रदेश के दतिया के बासमपुरा के रहने वाले फरीदी को नोजल खोलते हुए पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 25 नोजल और प्लास जब्त किया है, पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।