नईदिल्लीलीक्स… टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह पांच दिन से हैं लापता…
पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई
गुरुचरण के पिता ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है। एक्टर 22 अप्रैल से लापता है और अभी तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। शो में हमेशा खुश रहने का संदेश देने वाले सोढ़ी के बारे में पुलिस का कहना है कि इस बारे में शिकायत दर्ज की गई है।
सीसी टीवी फुटेज में बैग लटकाए हवाई अड्डे पर दिखे
बताया गया है कि 22 अप्रैल को उन्हें मुंबई जाना था और वह आठ बजे पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे थे लेकिन फ्लाइट नहीं पकड़ी थी। वह अपना बैग लटकाए हुए सीसीटी फुटेज में भी नजर आए हैं।