लखनऊलीक्स.,.. प्रतापगढ़ में बसपा ने चला बड़ा दांव, राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता के बेटे को दिया टिकट…
प्रथमेश मिश्र को बनाया है बसपा ने प्रत्याशी
बसपा ने प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रत्याशी की घोषणा कर दी। प्रथमेश मिश्र सेनानी को बसपा ने उम्मीदवार बनाया है। प्रथमेश सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। वह 33 साल के है।
स्वतंत्रतात सेनानी के परिवार से हैं
पलटन बाजार निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी के पुत्र प्रथमेश के प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। प्रथमेश के बाबा चंद्र दत्त सेनानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं और राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं।
मां व पिता राजा भैया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
प्रथमेश की मां सिंधुजा मिश्रा सेनानी कुंडा विधानसभा से 2022 में चुनाव लड़ चुकी हैं। सिंधुजा के पिता भी दो बार राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। शिव प्रकाश मिश्र सेनानी भी कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।