Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Theives break into Lohar gali market in Agra
टॉप न्यूज़

Theives break into Lohar gali market in Agra

132

आगरालीक्स… आगरा की बडी कॉस्मेटिक मार्केट लुहार गली की 16 दुकानों में चोरी, ताले टूटे देख भडके कारोबारी, पुलिस को दिया अल्टीमेटम
शनिवार रात को लुहार गली में चोरों ने हरिओम गर्ग किराना की दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताले तोड़ वहां से करीब 50 हजार रुपये ले गए। उनके सामने केएन शर्मा की दुकान का भी ताला तोड़ा, वहां से कुछ नहीं ले जा सके। चोरों ने पप्पू मार्केट को निशाना बना यहां भूरा की कॉस्मेटिक की दुकान, कल्पेश अग्रवाल की स्टेशनरी और अभिषेक और शंकर की दुकानों के ताले तोड़े। शास्त्री मार्केट में नरेंद्र कुमार जैन, अजीत जैन, बॉबी की दुकानों को निशाना बनाया।
रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों ने ताले टूटे देख हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने दोपहर बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस बाजार में गश्त नहीं करती। उन्होंने 72 घंटे में पर्दाफाश न करने पर अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद करने का अल्टीमेटम दिया। पुलिस द्वारा चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद व्यापारी शांत हुए।
तीसरी बार बोला धावा
लुहार गली में पांच माह में तीसरी बार दुकानों को निशाना बनाया गया। इससे पहले 18 जनवरी को छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के नकदी-जेवरात ले गए थे जबकि 14 फरवरी को तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। लुहार गली व्यापार समिति के महामंत्री संदीप जैन ने बताया पुलिस पहले हुई दोनों घटनाओं का पर्दाफाश नहीं कर सकी है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!