आगरालीक्स…आगरा में 3 मई को प्रियंका गांधी के रोड शो और 4 मई को मायावती की जनसभा का कार्यक्रम जारी…कोठी मीना बाजार में उतरेगा मायावती का हेलीकॉप्टर….
आगरा में 7 मई को मतदान होना है. तीसरे फेज में होने वाले चुनाव के लिए अब सिर्फ सात दिन का समय शेष रह गया है. ऐसे में पार्टियों के स्टार प्रचारकों का आगरा में जनसभा व रोड शो तेज हो गया है. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जरार मंडी में विशाल जनसभा कर राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा की.
तीन मई को प्रियंका गांधी का रोड शो कार्यक्रम जारी
तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित हो गया है. तीन मई को प्रियंका गांधी इंडिया गंठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ फतेहाबाद में रोड शो करेंगी और लोगों से कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील करेंगी. प्रियंका गांधी का रोड शो बाह तिराहा फतेहाबाद से गांधी चौराहा, अंबेडकर चौक होते हुए बस स्टैण्ड पर जाकर समापन होगा.
4 मई को मायावती की विशाल जनसभा
आगरा के कोठी मीना बाजार में 4 मई को बसपा अध्यक्ष मायावती का हेलीकॉप्टर उतरेगा. वे यहां पर जनसभा करने आ रही हैं. दोपहर एक बजे मायावती अपने हेलीकॉप्टर से कोठी मीना बाजार पहुंचेंगी. वे यहां पर करीब 50 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगी और दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी.