आगरालीक्स…लव, सेक्स एंड धोखा…शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया. संबंध बनाए और बना लिया वीडियो. ब्लैकमेल किया. पैसे न देने पर वीडियो कर दिया वायरल….
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक युवक द्वारा लव, सेक्स एंड धोखा की वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाया. यहां उसके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया. बाद में वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे. पैसे न देने पर आरोपी युवक ने वीडियो वायरल कर दिया. पीड़िता द्वारा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
ये है मामला
घटना करीब एक महीने पुरानी है. थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली युवती को आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर होटल बुलाया. यहां उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने छात्र को वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल कर पैसे मांगे. छात्रा ने जब रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने बछगांव निवासी लव कुमार उर्फ लवकेश पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ मुकदमा दज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है.