आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक की तबीयत हुई खराब. अस्पताल में कराया भर्ती. भीषण गर्मी में आए चक्कर
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दोपहर के समय धूप इतनी तेज होती है कि एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा है. वहीं ताजमहल देखने आने वाले देशी विदेशी पर्यटक भी गर्मी के कारण बेहाल हैं. हाल ही में गर्मी के कारण कई पर्यटकों के बेहोश होने, चक्कर आने और तबीयत खराब होने की खबरें आ चुकी है. आज भी एक विदेशी पर्यटक की तबीयत खराब हो गई.
इटली के रहने वाला यह पर्यटक परिवार सहित ताजमहल देखने के लिए आया था. गर्मी के कारण विदेशी पर्यटक को चक्कर आए. ब्लड प्रेशर एकदम लो गया. सूचना पर तुरंत एएसआई के कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पूर्वी गेट पर बनी डिस्पेंसरी भेजा. यहां प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल भेज दिया.