आगरालीक्स ….आगरा में ईवीएम पर सवाल उठाने पर फंसी शिक्षिका बीएलओ, मुकदमा दर्ज।
आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला जार पोइया में विनीता पत्नी कुलदीप सिंह शिक्षामित्र हैं। उनकी भाग संख्या 44 में बीएलओ की डयूटी है। कुछ दिन पहले एक यूटयूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में शिक्षमित्र ने वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए थे, कहा था कि पिछले चुनाव में वोटिंग मशीन पर एक ही पार्टी को वोट जा रहे थे, विरोध करने पर मशीनें बदली गईं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आगरा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने संज्ञान लिया।
बीएलओ पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी खंदौली ने शिक्षा मित्र विनीता के खिलाफ थाना खंदौली में केस दर्ज कराया है, खंड शिक्षा अधिकारी खंदौली और फतेहपुर सीकरी को जांच करने के आदेश दिए हैं।