Monday , 14 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

232

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

लायंस क्लब संगिनी के तत्वावधान में लायंस क्लब फ्लेमिंग द्वारा विजय नगर स्थित विजय क्लब में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव एवं कल्पना भार्गव ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक हैं, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सामाजिक कुरीतियों को कम करते हैं, बल्कि समाज में समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में संगिनी की अध्यक्ष सोनालिका अग्रवाल, सचिव मानसी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रीना गोयल तथा लायंस क्लब फ्लेमिंगो की अध्यक्ष रितिका अग्रवाल, सचिव सलोनी माहेश्वरी और दीपा बंसल ने बारातियों का स्वागत किया। सभी वधुओं की आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवयुगलों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया और इसके बाद भावुक माहौल में उनकी विदाई की गई।

इस अवसर पर रुपाली जैन, रितु गोयल, रितु मित्तल, ऋचा जैन, नेहा माहेश्वरी, पूजा असवानी, मनीषा जैन, प्रियंका, प्रिया अग्रवाल, मान्या चोपड़ा, आदिति अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, प्रिया बंसल, तान्या बंसल, बुलबुल, इशा, सौम्या आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

आगरा

Obituaries of Agra on 14th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The Principal Chief Safety Officer inspected Agra Fort and Raja Ki Mandi railway stations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का प्रमुख मुख्य संरक्षा...

आगरा

Agra News: A grand procession for the 66th Ganeshotsav will set out from the 380-year-old Siddhi Vinayak Temple in the Gokulpura-Rajamandi of ​​Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गोकुलपुरा, राजामंडी में 380 वर्ष पुराने सिद्धि विनायक मंदिर से...

error: Content is protected !!