आगरालीक्स…आगरा में मायावती का जबर्दस्त कटाक्ष—फ्री राशन, फ्री राशन क्या होता है, क्या पीएम मोदी ने अपनी जेब से दिया है ये…सपा और कांग्रेस के लिए ये बोलीं
आगरा में 7 मई को चुनाव है. 5 मई को शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा. ऐसे में आगरा में चुनावी माहौल को और अधिक तेज बनाने के लिए आईं बसपा अध्यक्ष मायावती. आगरा के कोठी मीना बाजार में मायावती ने आयोजित जनसभा में जमकर भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गरीबों को फ्री राशन, फ्री राशन उपलब्ध कराने की बात कर रहे हैं क्या उन्होंने ये अपनी जेब से दिया है. उन्होंने कहा कि गरीबों को दिए जा रहा थोड़ा राशन आपके टैक्स के रुपये से मिलता है. यह राशन मोदी या भाजपा की जेब से नहीं मिलता. इसलिए जब भाजपा और आरएसएस के लोग आएं और नमक का कर्ज याद दिलाएं तो आप उनके बहकावे में न आएं. उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. सरकार उस पर तो ध्यान नही दे रही.
अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. जिनकी भागीदारी है, उन्हें टिकट दी है. हमारी पार्टी ने चुनव में सर्वसमाज को टिकट में उचित भागीदारी दी है. खासकर दलित समाज को दिए हैं. किसी एक बिरादी को नीं. निकाय चुनाव में वाल्मीकि समाज को टिकट दिया था. मायावती ने कहा कि चुनाव ठीक हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी जुमलेबाजी नहीं काम आएगी. भाजपा ने जो अच्छे दिन का वादा किया वह दिखते नहीं. इलेक्ट्रोनिक बॉन्ड से पता चल गया है कि इनका समय चहेते पूंजीपतियों, धन्ना सेठों के लिए लग रहा है.
सपा पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब सपा सरकार थी तब एससीएसटी के लिए प्रमोशन में आरक्षण को खत्म् कर दिया था. हमारी पार्टी ने संसद में मुद्दा उठाया तो सपा ने विरोध किया. कांग्रेस और बीजेपी ने संसद में बिल फाड़ दिए. ये बिल पास नहीं होने दिया. आरक्षण को लेकर जो बातें कर रहे हैं, ये दोनों ही विरोधी हैं.