Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Lok Sabha Election 2024: Elections in Agra on 7th May. The noise of election campaign will stop from 6 pm tomorrow…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lok Sabha Election 2024: Elections in Agra on 7th May. The noise of election campaign will stop from 6 pm tomorrow…#agranews

363

आगरालीक्स…आगरा में 7 मई को चुनाव. कल शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर. आगरालीक्स की अपील—जरूर करें मतदान

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में आगामी 07 मई को तृतीय चरण के तहत 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। तृतीय चरण के इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने से पूर्व के 48 घंटे की अवधि में अर्थात कल 05 मई, 2024 को सायं 06 बजे से सभी 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में सभी राजनैतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान समाप्ति के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बाहरी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित न रहे। इसके लिए मतदान से पहले चुनाव प्रचार पर रोक संबंधी आयोग के निर्देश को सभी राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दिन मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगायी गयी है। पीठासीन अधिकारी अपने फोन को साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने व आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ संचार के लिए उपयोग कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तृतीय चरण की 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 07 मई को मतदान होना है, उसमें 8-सम्भल, 16-हाथरस (अ0जा0), 18-आगरा (अ0जा0), 19-फतेहपुर सीकरी, 20-फिरोजाबाद, 21-मैनपुरी, 22-एटा, 23-बदायूं, 24-ऑवला तथा 25-बरेली लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। तृतीय चरण के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं तथा बरेली जनपद में आते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!