आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए होमगार्ड को ट्रैक्टर ने चपेट में लेने के बाद कई मीटर तक घसीता, एक की मौत, दो घायल।
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है इसके लिए पुलिस फोर्स आने लगा है। श्रावस्ती से होमगार्ड उमेश कुमार, लच्छाराम और कौशल कुमार आए थे, उन्हें इरादत नगर में ठहराया गया था। शनिवार रात को तीनों होमगार्ड इरादतनगर में शमसाबाद रोड पर पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे, चेकिंग करने के बाद तीनों सड़क किनारे खड़े हो गए।
ट्रैक्टर ने तीनों होमगार्ड को चपेट में लिया
सड़क किनारे खड़े तीनों होमगार्ड को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया, ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में होमगार्ड उमेश कुमार फंस गए, ट्रैक्टर कई मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। तीनों होमगार्ड को पुलिस ने एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उमेश कुमार की मौत हो गई।
जमकर हंगामा, लगाया जाम
हादसे के बाद बड़ी संख्या में होमगार्ड एकत्रित हो गया, सड़क पर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया।