आगरालीक्स…. आगरा में मिशनरी, कान्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस पर चल रही जांच तक बच्चों को फीस जमा न होने पर टेस्ट देने से नहीं रोका जाएगा।
आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस, स्कूल बैग के साथ यूनिफार्म के नाम पर वसूली के खिलाफ अभिभावकों की शिकायत के बाद जांच चल रही है। स्कूलों ने आरोप गलत बताए, अभिभावकों ने साक्ष्य जुटाए हैं। मगर, अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है, ऐसे में स्कूलों में तीन महीने की फीस जमा करने का समय भी निकल चुका है। मई में परीक्षा होनी है इसके चलते जिन बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है उनको स्कूल संचालक बच्चों को टेस्ट में शामिल नहीं होने देंगे।
अभिभावकों की भूख हड़ताल, दिया आश्वासन
इसे लेकर शनिवार को अभिभावक स्पीड कलर लैब के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर खंड शिक्षाअधिकारी ने पहुंचकर जब तक जांच नहीं हो जाती है, बच्चों को टेस्ट से न रोकने का आश्वासन दिया है।