आगरालीक्स…. आगरा में दो दिन रहेगा ड्राई डे, आज शाम छह बजे से बंद हो जाएंगी शराब, बियर बार और दुकानें। जानें कब खुलेंगी शराब और बियर की दुकानें.
आगरा में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी 7 मई को मतदान होगा. ऐसे में शासन की ओर से सभी देशी—विदेशी शराब, बियर, मॉडल शॉप, बार व भांग की दुकानें 5 मई, रविवार शाम से 48 घंटे के लिए बंद कर दी जाएंगी.
आज शाम छह बजे से बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संभव हो इसके लिए 5 मई की शाम 6 बजे से आगरा जनपद की सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी जो कि 7 मई को शाम 6 बजे तक मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी. मतदान समाप्त होने के बाद शराब की दुकानें खुल जाएंगी. आबकारी विभाग व प्रशासन की ओर से इसके लिए सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं.