आगरालीक्स… सेंट पीटर्स के 10 वीं के छात्र कुश बंसल ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
आगरा के सीआईएससीई स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। सेंट पीटर्स के 10 वीं के छात्र कुश बंसल ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
आगरा के 2500 छात्र
आगरा के सीआईएससीई स्कूलों के 2500 छात्रों ने 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा दी थी। इनके परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।
काउंसिल फॉर द इंडियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा परिणाम में टॉपर्स, समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग—विशिष्ट प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक आंकड़े जैसी जानकारी शामिल होगी. इस वर्ष आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी जबकि आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी.