आगरालीक्स…आगरा में आज 43 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. धूप में महसूस हुई जलन..जानें कल 7 मई को वोटिंग वाले दिन कितना रहेगा तापमान
आगरा में भीषण गर्मी का सितम जारी है. रविवार को जहां आगरा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं आज 43 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा लगातार प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में टॉप पर है. भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. दिन में इतनी तेज धूप है कि बाहर निकलने वालों को जलन महसूस हो रही है. लोग खुद को पैक करके ही बाहर निकल रहे हैं. दिन के समय गर्मी का आलम ऐसा है कि अधिकतर कॉलोनी और मुख्य रोड पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं. आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
कल मंगलवार 7 मई को वोटिंग है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 मई को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेलिसयस रहने का पूर्वानुमान है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/05/24) 43.0
Departure from Normal(oC) 1.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/05/24) 26.9
Departure from Normal(oC) 1.8