Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Voting in Agra: For any problem, violation of code of conduct, complaint, you can call this number…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Voting in Agra: For any problem, violation of code of conduct, complaint, you can call this number…#agranews

207

आगरालीक्स…आगरा में मतदान कल. किसी भी समस्या, आचार संहिता के उल्लंघन, शिकायत के लिए कर सकते हैं इस नंबर पर कॉल…100 मिनट में होगा निस्तारण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए एकीकृत कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है, जिसमें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, मतदान में गड़बड़ी, किसी के द्वारा किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा मतदान न करने देने आदि की शिकायत के लिए दूरभाष नम्बर जारी किए गए हैं..

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ.जा.) हेतु दूरभाष संख्या- 0562-2976494 तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी के लिए दूरभाष संख्या- 0562-2976495 पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मतदान के दिन किसी भी समस्या/शिकायत या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन होने पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर- 0562-2976491, 0562-2976492, 0562-2976497 पर शिकायत कर सकते हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल शिकायत/समस्या का समाधान किया जायेगा।

उक्त के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत प्राप्त करने, फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन रिसेप्शन और निवारण प्रणाली भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सीविजिल ऐप, सीविजिल नागरिकों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाइल ऐप्लिकेशन है। शिकायतकर्ता सी-विजिल एप के माध्यम से भी अपनी षिकायत को ऑनलाइन फोटो अथवा वीडियो को अपलोड करके कर सकता है, जिसका निस्तारण अगले 100 मिनट के अन्दर कर दिया जायेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!