आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.2 प्रतिशत हुआ मतदान. पिछली बार से करीब 4 प्रतिशत कम. इन 9 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद…
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट
कुल मतदाता — 17.98 लाख
इतने लोगों ने डाला वोट — 10.28 लाख से अधिक
इतने लोगों ने नहीं डाला वोट — 7.69 लाख से अधिक
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान समाप्त हो गया है. सुबह 7 बजे से चली वोटिंग शाम को छह बजे तक रही. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 14 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 27.63 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक सीकरी सीट पर 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक यहां 46.18 प्रतिशत मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक यहां 54.93 प्रतिशत तो वहीं शाम छह बजे तक यहां 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ.
7.69 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 17.98 लाख मतदाता है. शाम छह बजे तक यहां 57.2प्रतिशत मतदान हुआ. इस हिसाब से सीकरी सीट पर 10.28 लाख लोगों ने वोट डाले जबकि 7.69 लाख से अधिक लोग वोट डालने नहीं पहुंचे.
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट पर 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस हिसाब से यहां इस बार लगभग 4 प्रतिशत मतदान कम हुआ है.
फतेहपुर सीकरी सीट 9 प्रत्याशी
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
प्रोउस्टिट ब्लॉक इंडिया गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
राष्र्टीय शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
निर्दलीय रामेश्वर सिंह
निर्दलीय कल्लन सिंह