आगरालीक्स… आगरा में अब हॉस्पिटलों का सर्वे होगा, इसके बाद नवीनीकरण किया जाएगा। जिन हॉस्पिटल के लिए फायर डिपार्टमेंट की एनओसी नहीं है उनके लिए संकट है।
आगरा के हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन लिए गए, 1281 आवेदन स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। इसमें से हॉस्पिटलों के लिए करीब 500 आवेदन हैं हॉस्पिटल के लिए फायर डिपार्टमेंट की एनओसी जरूरी है। मगर, एनओसी के लिए मानक ऐसे हैं कि पुराने हॉस्पिटल को एनओसी मिलना मुश्किल है। इसका बीच का रास्ता निकालते हुए छोटे अस्पतालों को एनओसी से राहत दी जानी है लेकिन इस पर अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला है।
सर्वे करेगी टीम
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अब टीम सर्वे करेगी, सर्वे में हॉस्पिटलों के मानक, डॉक्टरों के साथ ही एनओसी देखी जाएगी। इसके बाद नवीनीकरण किया जाएगा।