आगरालीक्स…. आगरा में श्री मन:कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर में स्टील की रैलिंग, डमरू के साथ लाल पत्थर की सड़कें। मंदिर से पहले डमरू दिखाई देगा।
आगरा के श्री मन:कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर को काश्वी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें कोबल स्टोन लगाया जा रहा है, मंदिर तक जाने वाली सड़कों को लात पत्थर से बनाया जाएगा। मंदिर के सामने स्टील की रैलिंग भीड़ प्रबंधन के लिए लगाई जा रही हैं।
वहीं, यमुना किनारा की तरफ से आने वाले भक्तों के लिए भव्य गेट तैयार किया जा रहा है। गलियों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। 3.54 करोड़ रुपये से मंदिर का कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।