नईदिल्लीलीक्स.. पीएम मोदी का मणिशंकर अय्यर के बयान पर हमला। कहा-कांग्रेस देश के लोगों का मन मारती है।
ये मरे पड़े लोग, देश का मन भी मार रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में यह बात एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस कहती है संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है, उनका सम्मान करो, ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं।
पोखरण परमाणु परीक्षण का भी जिक्र किया
उन्होंने कहा कि एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय कराया था। उन्होंने परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन अटल बिहारी सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दिखा दिया था कि सरकार देश हित में किस तरह से काम करती है।