Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks UPSC Civil Services 2016 result declared, Agra’s Ekta, Prachi, AAshima & 3 other selected
agraleaksबिगलीक्स

UPSC Civil Services 2016 result declared, Agra’s Ekta, Prachi, AAshima & 3 other selected

100

आगरालीक्स… संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में आगरा की बेटी छा गईं, आगरा की तीन बेटियों ने बाजी मारी है, जबकि तीन बेटे सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए हैं।

parchi

बुधवार शाम को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित किए गए, इसमें देश भर से 1099 परीक्षार्थियों का चयन हुआ है। इसमें आगरा की एकता की 101 वीं रैंक है, उन्हें सेंट एंथनीज से स्कूलिंग के बाद बीएचयू से बीटेक किया और इसके बाद से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहीं थी। एकता का लक्ष्य सविल सर्विसेज ज्वाइन करना था, इसके लिए उन्होंने इंटर के बाद से ही लक्ष्य बना लिया था और बीटेक करने के बाद तैयारी की।  रामनगर की पुलिया के रहने वाले डा. जय प्रकाश सिंह फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में तैनात हैं। एकता की मां शशि सिंह उरई में एसीएमओ हैं।
वहीं, आगरा में पूर्व अपर नगर आयुक्त रामसिंह गौतम की बेटी प्राची की 154 वीं रैंक आई है,
प्राची के पिता राम सिंह गौतम फतेहपुर के मूल निवासी हैं। करीब साढ़े तीन वर्ष (27 जनवरी 2017) तक वह आगरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। परिवार अभी भी यहीं है। उन्होंने बताया कि प्राची शुरू से पढ़ने में तेज रही हैं। सदर की रहने वाली आशिमा महाजन ने आईएएस की परीक्षा में 287वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। आशिमा ने सेंट एंथनीज जूनियर कालेज से 12वीं किया। इसके बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक किया।  इसके बाद मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की। मन नहीं लगा तो सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गईं। चौथे प्रयास में मंजिल हासिल कर ली। आशिमा का संदेश है कि लड़कियां कोई सपना देखें तो उसे अधूरा न छोड़ें। मेहनत करने पर सफलता जरूरी मिलती है। आशिमा के पिता राजू महाजन कारोबारी हैं। मां रश्मि महाजन हैं।
10वीं आईसीएसई बोर्ड से 86 फीसदी अंकों के साथ, 12 वीं मथुरा से 85 फीसदी अंकों के साथ किया। एलएलबी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और एलएलएम भोपाल के एनएलआईयू से किया। दोनों में सेकेंड टॉपर रहीं। एलएलएम के दौरान ही नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण किया। प्राची आईएएस बनना चाहती थीं। वह 12 से 13 घंटे पढ़ती थीं।
तीन बेटों ने मारी बाजी
सिविल सेवा परीक्षा में एमबीबीएस के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले डॉ आनंद की 371 वीं रैंक है, जबकि ईरज की 674 और सुमित की 826 वीं रैंक है।

नंदनी केआर ने किया टॉप
कर्नाटक के कोलार की नंदिनी केआर ने यूपीएससी टॉप किया है। अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा और गोपालकृष्णन रोनांकी को तीसरा स्थान मिला है। टॉप करने वाली नंदिनी का चयन वर्ष 2014 में आईआरएस के लिए हुआ था। वह इस समय फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। ओवरआल दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है। अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है।
इस परीक्षा में 1099 अभ्यर्थी सफल रहे। इनमें 846 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होगी। शीर्ष 25 में रहने वालों में 18 पुरुष और 7 महिलाएं हैं।
1099 में से पांच सौ अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 347 ओबीसी वर्ग, 163 एससी और 89 एसटी वर्ग से हैं। परिणाम के आधार पर 180 का चयन आईएएस, 150 का आईपीएस और 45 का आईएफएस के लिए हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!