आगरालीक्स… आगरा में पूर्व भाजपा विधायक ने अपना होटल किराए पर दिया था, पूर्व विधायक कुछ समझ पाते, होटल संचालक सामान समेटकर फरार हो गया। ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भाजपा से पूर्व विधायक केशो मेहरा का ताजगंज में होटल राजदरबार है, होटल उन्होंने आठ महीने पहले अमित नागवानी को किराए पर दिया था। अमित नागवानी को 30 मई को होटल खाली करना था। पूर्व विधायक केशो मेहरा का आरोप है कि 27 मई को अमित नागवानी होटल का सामान समेटकर फरार हो गया, वे 30 मई को पहुंचे तो होटल में कोई नहीं था, छानबीन करने पर पता चला कि अमित नागवानी 27 मई को ही चला गया है।
Leave a comment