लखनऊलीक्स… सीएम योगी ने कहा है कि चार जून के बाद हमारी सरकार यूपी को माफिया मुक्त राज्य घोषित करने के लिए एक निश्चित तारीख तय करेगी।
माफिया की संपत्तियों पर बनाएंगे संरक्षण गृह
सीएम ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि सभी माफिया की अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और इसको गरीबों, अनाथों, महिला संरक्षण गृहों व दिव्यांगों के घरों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।
माफिया की जमीन पर अस्पताल-स्कूल बनेंगे
सीएम योगी ने कहा कि माफिया की अवैध जमीनों पर अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। पहले चरण में माफिया को टारगेट किया जाएगा
गुर्गों की संपत्ति को भी लिया जाएगा निशाने पर
दूसरे चरण में उनके गुर्गों की संपत्तियां भी जब्त की जाएगी। इसके लिए हमारी कार्य योजना भी तैयार है।