आगरालीक्स…आगरा में बूंदाबांदी के बाद उमसभरी गर्मी. दिन में 42 डिग्री सेल्सियस रहा आज का तापमान. आगरा में लू का अलर्ट…
आगरा में आज दिन में तेज धूप तो वहीं शाम होते ही मौसम बदल गया. आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी भी हुई. लेकिन इसके बाद उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया. गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेलिसयस रहा.
आईएमडी ने आगरा में लू का अलर्ट जारी किया है. 15 मई के बाद आगरा में भीषण गर्मी पड़ सकती है. 16 से 20 मई तक आगरा का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/05/24) 42.0
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/05/24) 27.7
Departure from Normal(oC) 2.7