आगरालीक्स…आगरा में लड़कियों के करीब सवा सौ साल पुराने स्कूल की सुधरेगी हालत. इस ट्रस्ट ने दान किए 21 लाख रुपये…
[17:12, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: [17:25, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: आगरालीक्स…आगरालड़कियों को स्कूल से जोड़ने के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। सरकार का जोर विशेषकर इस बात पर है कि अधिक से अधिक सामाजिक, आर्थिक और वंचित परिवार की किशोरियां स्कूल तक पहुंच सकें। इस बीच अपने आस—पास कहीं कोई समस्या नजर आती भी है तो समाज के सक्षम और समर्थ समुदायों को आगे आना चाहिए। इन कमियों को दूर करना चाहिए ताकि कोई भी लड़की पढ़ाई से वंचित न रहे। यह कहना है माया मित्तल चैरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन आरएस मित्तल का।
बता दें कि आगरा के माया मित्तल चैरिटेबिल ट्रस्ट ने बालिकाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए मिसाल पेश की है। चेयरमैन आरएस मित्तल की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती माया मित्तल ने इसी विद्यालय से शिक्षा हासिल की थी। उनकी याद में श्री मित्तल ने रोटरी क्लब ऑफ आगरा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सवा सौ साल पुराने श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज को जीर्णोद्धार हेतु 21 लाख रूपये की धनराशि का चैक विद्यालय की कार्य समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को भेंट किया।
[17:12, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: [17:25, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: आगरालीक्स…आगराइस अवसर पर उन्होंने सभ्य समाज की नींव के लिए बालिकाओं की शिक्षा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। वहीं ट्रस्टी संजीव मित्तल ने कहा कि शिक्षा पहले कुछ लोगों तक ही सीमित थी। समय ने करवट बदली और आधुनिक युग में लोग शिक्षा का महत्व समझने लगे हैं। एक समय वंचित वर्ग के साथ ही महिलाओं को भी शिक्षा से दूर रखा गया था, लेकिन आज ये तमाम बेड़ियां टूट रही हैं। ट्रस्टी अशु मित्तल ने कहा कि माया मित्तल चैरिटेबिल ट्रस्ट ने सेवा क्षेत्र में मिसालें पेश की हैं। तमाम स्कूलों का जीर्णोद्धार हो, ईस्कॉन आगरा की फूड फॉर लाइफ, अन्नपूर्णा सेवा हो, शहर में हरियाली के प्रति कार्य हों इस ट्रस्ट ने वे काम किए हैं जिन्हें करना आसान नहीं था। रोटरी क्लब ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजेश जैन ने प्रशंसा की।
[17:12, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: [17:25, 14/05/2024] dev9827@gmail.com: आगरालीक्स…आगराराम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना 1908 में हुई थी। दान की गई धनराशि से विद्यालय की चाहरदीवारी, कक्षाओं, गर्ल्स टॉयलेट, लाइब्रेरी, मैदान, कंप्यूटर लैब आदि की दशा सुधरवाने की योजना है।