Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks Rambagh Flyover leak after Rain in Agra
agraleaksबिगलीक्स

Rambagh Flyover leak after Rain in Agra

175

आगरालीक्स…. आगरा में बारिश के बाद रामबाग पर बने फ्लाईओवर से पानी टपकने लगा है, इसके बक्सों में पानी भर गया है, पानी से बियरिंग भी जाम हो सकते हैं। इसके बाद से खलबली मची हुई है।

flyover 3

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 साल पहले रामबाग पर फ्लाईओवर बना था, यह करीब पांच मीटर लंबा है। आगरा में पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद रामबाग चौराहे से पहले जवाहर पुल की तरफ फ्लाईओवर की छत से पानी टपक रहा है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पुल के ज्वाइंट में लगी रबडों के घिस जाने से हुआ है, इससे पानी रिसकर पुल में लगी बियरिंग में जा रहा है। इससे बडा नुकसान हो सकता है।
बियरिंग जाम होने का खतरा
पुल के ज्वाइंट और बियरिंग में पानी पहुंचने से वह जाम हो सकते हैं, इससे पुल का सस्पेंशन खराब हो सकता है औरा पुल बैठ भी सकता है।
जवाहर पुल डेढ साल पहले हुआ था क्षतिग्रस्त
इससे पहले यमुना पर बना जवाहर पुल डेढ साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद वाहनों को रोकना पडा था और मरम्मत के बाद जवाहर पुल शुरू किया गया।
आगरा दिल्ली सिक्स लेन का चल रहा काम
आगरा से मथुरा और यमुना एक्सप्रेस वे तक वाहन न जाम में फंसेंगे और न ब्रेक लगाना होगा, आगरा और मथुरा के बीच में 10 फ्लाईओवर और अंडर पास बनेंगे, सिकंदरा पर अंडर पास, रॉयल पब्लिक स्कूल, शाहदरा यमुना पार में फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
आगरा से दिल्ली तक हाईवे को सिक्स लेन का काम चल रहा है। आगरा में चार फ्लाईओवर बन रहे हैं। खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर शुरू हो गया है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर जुलाई में शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में फ्लाईओवर और अंडर पास बनाए जाएंगे।
यहां बनेंगे फ्लाईओवर और अंडर पास
मथुरा में रिफाइनरी, फरह, रुनकता पर अंडर पास बनाए जाएंगे, जिससे रोड क्रास करने के लिए हाईवे पर न आना पडे, लोग सडक के नीचे होकर रोड पार कर सकें। इससे हाईवे पर वाहन दौडते रहेंगे। आगरा में सिकंदरा पर अंडर पास, रॉयल पब्लिक स्कूल, यमुना पार और शाहदरा यमुना पार में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, यह एक्सीडेंट प्रोन एरिया है। इनके बनने के बाद आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचने में चंद सेकेंड लगेंगे।
30 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर
रात को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहन दौडने लगे, वाटरवर्क्स फ्लाईओवर जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
मसुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।

अक्तूबर 2014 में काम हुआ शुरू
आगरा से दिल्ली तक सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए आगरा के व्यस्त चौराहों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज की पुलिया पर फ्लाईओवर का काम अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ। सुल्तानगंज चौराहे से ही कमला नगर, बल्केश्वर, गांधी नगर, मोतीलाल नेहरू रोड जैसे इलाके जुड़े हैं। इससे पहले फरवरी में खंदारी फ्लाईओवर शुरू हुआ था।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Special camps for the distribution of assistive devices for persons with disabilities will be held in Agra from April 24 to May 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष उपकरण वितरण शिविर. 24 अप्रैल...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

error: Content is protected !!