आगरालीक्स… आगरा में जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने के आरोपी पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज, 31 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस।
आगरा में 15 अप्रैल की रात को जूता कारोबारी हॉस्पिटल में अधिकारी अपनी बेटी को कार से रेलवे स्टेशन से लेकर शाहगंज के ऋषि मार्ग स्थित घर पहुंचे। कार से उतरते ही पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के आ जाने पर वह भाग गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस ने दिव्यांश चौधरी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया लेकिन 31 दिन बाद भी दिव्यांश चौधरी पकड़ा नहीं गया है।
अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
इस मामले में आगरा के कोर्ट में दिव्यांश चौधरी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज हो गया था, आरोपित के अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र लगाया है। इस पर आज शुक्रवार को सुनवाई होगी।
कई साल से कर रहा था परेशान
जूता कारोबारी ने आरोप लगाए थे कि उनकी बेटी को दिव्यांश चौधरी कई साल से परेशान कर रहा था, वह लखनउ में हॉस्पिटल में काम करती है वहीं रहती है वहां भी वह पहुंच गया था। पुलिस में शिकायत करने पर माफी मांग ली थी, जूता कारोाबरी की बेटी की मुलाकात कई साल पहले कोचिंग में हुई थी लेकिन उसके बाद से दिव्यांश चौधरी उसके पीछे पड़ गया।