आगरालीक्स…आगरा की दवा मार्केट में औषधि विभाग की रेड. आठ कार्टन संदिग्ध दवाएं सील. बिल मांगे तो नहीं मिले, नमूने भी लिए
आगरा की फव्वारा स्थित दवा मार्केट में आज औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा है. टीम ने यहां एक थोक दवा की दुकान, मेडिकल स्टोर और दवा कंपनी के कैरी एंड फारवर्ड सीएंडएफ पर छापा मारा. टीम ने मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दवाओं के आठ कार्टन सील किए हैं. दो दुकानों से चार दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं.
खाली स्टोर पर आठ कार्टन दवाओं के थे
सहायक औषधि निरीक्षक अतुल उपाध्याय ने बताया के फव्वारा स्थित खिन्नी गली में छापा मारा गया. यहां शिव मेडिकोज पर 90 प्रतिशत रैक खाली थी. यहां आठ कार्टन दवाओं के रखे हुए थे. दुकान पर कर्मचारी उवैजउद्दीन मिला. संचालक आलोक गुप्ता है जो कि आउट आफ आगरा थे. जब कर्मचारी से बिल दिखाने को कहा तो वह किसी भी दवा का बिल नहीं दिखा पाया. जो 8 कार्टन दवाएं यहां मिली उनमें 13 तरह की दवाएं थीं. इनमें पांच तरह की नारकोटिक्स की दवाएं थीं. इन आठों कार्टन को सील कर दिया गया.
इसके बाद मुबारक महल स्थित हर्षित मेडिकल स्टोर पर भी छापा मारा. टीम ने यहां पांच तरह की दवाओं के बिल मांगे जो नहीं मिले. यहां से दो दवाएं बेटनोवेट एन और लोमोटिल के नमूने लिए गए हैं. वहीं गांधी नगर स्थित तीन दवा कंपनियों के सीएंडएफ महामृत्युंजय लाइफ साइंसेस की जांच के लिए कहा है. यहां से एरनफे एक्सटी टैबलेट के नमूने लिए हैं.