आगरालीक्स ….आगरा में सीजन की आज सबसे गर्म सुबह, अब 23 मई तक के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार की सुबह सीजन की सबसे गर्म रही। सुबह का तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह छह बजे से ही गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
23 मई तक कोई राहत नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगरा में 23 मई तक कोई राहत नहीं है। तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी, अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आस पास रहेगा।
20-May 30.0 46.0 Heat Wave
21-May 29.0 46.0 Heat Wave
22-May 29.0 46.0 Heat Wave
23-May 29.0 45.0 Heat Wave
24-May 28.0 44.0 Mainly Clear sky
25-May 28.0 44.0 Mainly Clear sky