आगरालीक्स…आगरा के सेंट कॉनरेड्स के 1999 पास आउट बैच 25 साल बाद फिर से मिला. याद किए स्कूल के वो सुनहरे दिन…
सेंट कॉनरेड्स इण्टर कॉलेज का 1999 पास-आउट बैच द्वारा अपने 25वां रीयूनियन समारोह विद्यालय परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों ने देश विदेश के अलग अलग शहरो से आकर हिस्सा लिया, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे यह आयोजन अविस्मरणीय बन गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीत, नृत्य और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं पूर्व छात्रों और शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के विकास में अपने योगदान की चर्चा की। सभी गतिविधियों के बीच, पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दोस्तों और शिक्षकों से मिलकर अपने सुनहरे स्कूल दिनों की यादें ताजा कीं। यह रीयूनियन समारोह न केवल उनके आपसी संबंधों को मजबूत करने में सफल रहा, बल्कि विद्यालय की आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन देने का भी एक सशक्त मंच बना। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विद्यालय गीत के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोग जिसमे सामिर, तूलिका, सूचि, आयुष, नेहा, मयंक, गौरव, विदित, ऋषब, गुरुदेव, अंकुर, अदि ने इस अवसर पर मिले अपार स्नेह और उत्साह से अभिभूत होकर विदा हुए।