आगरालीक्स… आगरा डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए चार हजार छात्रों के फार्म नहीं भरे गए हैं। 28 मई से परीक्षा होनी है।
विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 मई से शुरू होंगी, इसके लिए 20 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जाने थे। मगर, पांच कॉलेजों ने अर्थदंड जमा नहीं किया है। इसके चलते इन कॉलेजों के छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे गए हैं।
2.47 छात्रों का जमा हुआ शुल्क
20 मई तक विवि में 2.47 लाख छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करा दिया गया। जबकि 2.50 लाख छात्रों को परीक्षा देनी है। जिन छात्रों का शुल्क जमा नहीं हुआ है उनके फार्म नहीं भरे गए हैं।