आगरालीक्स ….(Agra News ) आगरा के डाल्फिन वाटर पार्क में कॉस्टयूम को लेकर परिवार के साथ मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप, मारपीट, छेड़छाड़ ओर लूट की धारा में मुकदमा
आगरा के सिकंदरा में डाल्फिन वाटर पार्क है, गर्मी में आगरा के साथ ही मथुरा के लोग भी परिवार के साथ डाल्फिन वाटर पार्क पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मथुरा के डीग गेट का एक परिवार डाल्फिन वाटर पार्क गया था, यहां उन्होंने टिकट लेकर प्रवेश किया। इसके बाद पार्क में लगे टावर पर स्लाइडिंग करने के लिए गए। ( Agra Latest News )
पार्क में किराए पर कॉस्टयूम ना लेने पर विवाद
परिवार के टावर पर पहुंच गए और स्लाइडिंग करने वाले थे तभी सुरक्षा कर्मी ने रोक लिया। आरोप है कि सुरक्षा कर्मी में डाल्फिन वाटर पार्क से ही किराए पर कॉस्टयूम लेने के लिए कहा, परिवार का एक सदस्य कॉस्टयूम लेने के लिए चला गया, आरोप है कि कर्मचारियों ने उनका हाथ पकड़ कर खींच लिया। इसका विरोध करने पर एक कर्मचारी भिडृ गया।आरोप है कि कर्मचारी ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की,
उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर दी, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने 22 हजार रुपये से भरी पालीथिन भी छीन ली। पुलिस के साथ परिवारीजन थाना सिकंदरा पहुंच गए।
छेड़छाड़ और लूट की धारा में मुकदमा
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा का कहना है तहरीर के आधार पर डाल्फिन वाटर पार्क के पांच छह कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ ओर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डाल्फिन वाटर पार्क के संचालक ने कहा, आरोप गलत
इस मामले में डाल्फिन वाटर पार्क के संचालक अशोक अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि कर्मचारियों पर लगाए गए आरोप गलत हैं। कुछ लोग बिना कास्टयूम पहने टावर पर स्लाइड के लिए जा रहे थे उन्हें रोकने पर विवाद हो गया, कर्मचारियों के भी चोट लगी है।