मुंबईलीक्स… पुणे कार हादसे मामले में दादा ने नाती को बचाने के लिए ड्राइवर पर जुर्म कुबूल करने को बनाया था दबाव। दादा गिरफ्तार।
आरोपी दादा के खिलाफ अलग से एफआईआर
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ आईपीसी 365,368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है।
ड्राइवर पर था दबाव, पिता पहले ही गिरफ्तार
दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।