आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की मजार को शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों तरफ से रोड बंद,आगरा मेट्रो के निर्माण के चलते हादसे की आशंका पर दोनों पक्षों से बात करते हुए पुलिस की मौजूदगी में मजार को शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। ( Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video )
आगरा के एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने मजार है, आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर में मेट्रो के निर्माण के चलते रास्ता सकरा हो गया है। ऐसे में मजार के कारण सड़क हादसे हो सकते हैं इसके लिए मजार को शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। योगी यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से कोर्ट में वाद दायर किया था। वाद स्वीकार करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता, नगर निगम और जिला प्रशासन को समन जारी किया गया था।रास्ते को बंद कर हटाई जा रही मजार
मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंची। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज की तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया, वाहनों की दूसरी तरफ से निकाला गया और टीम ने मजार को हटाने का काम शुरू कर दिया। आगरा कॉलेज की वूमेन विंग के सामने मजार बनी हुई थी, आगरा मेट्रो का काम शुरू होने पर फुटपाथ को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया गया। इससे मजार एमजी रोड पर बीच रास्ते में आ गई थी। इसके चलते हादसों की आशंका को देखते हुए मजार शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। नगर निगम के सदन में भाजपा पार्षद ने भी मजार को शिफ्ट करने की मांग उठाई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने मजार शिफ्ट करने के लिए संबंधित पक्षों से भी बात की थी। मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम द्वारा मजार को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है।