आगरालीक्स …एम्स में एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएम में प्रवेश के लिए करने के लिए आयोजित INICET 2024 में आगरा के डॉ. शिखर बंसल ने मारी बाजी, 12 वीं रैंक प्राप्त की। नीट 2018 में शिखर से यूपी में टॉप किया था।
एम्स में जुलाई 2024 में एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएम में प्रवेश के लिए मई में INICET 2024 आयोति किया गया था, शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। आगरा के डिफेंस एस्टेट के रहने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय बंसल और मां पूर्णिमा बंसल के बेटे डॉ. शिखर बंसल की शनिवार को घोषित हुए INICET 2024 में 12 वीं रैंक आई है। डॉ. शिखर बंसल ने एम्स से पीजी करने का सपना देखा था और वह पूरा हो गया। शिखर खुशमिजाज हैं और वे पढ़ाई के साथ साथ खुश रहने के लिए गेम्स भी खेलते हैं। ( INI CET Result 2024) Toppers
नीट में यूपी में किया था टॉप
डॉ. शिखर बंसल ने 2018 में नीट दिया था, उनकी 28 वीं रैंक आई थी। यूपी में शिखर पहले नंबर पर थे। अब उन्होंने INICET 2024 में बाजी मारी है।