आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को बहन की गोली मारकर हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। चार साल पहले निक्कू चौधरी ने 27 साल की पहन पूनम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, बचाने आए भाभी पर भी गोली चलाई थी, भाभी घायल हो गईंं थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के भोगीपुरा शाहगंज में शूटर ओपी लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने नवंबर 2022 में घर पर सुबह 27 साल की बहन पूनम चौधरी की ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी थी, उसे बचाने के लिए आई विधवा भाभी नीलू चौधरी पर भी गोली चलाई थी, भाभी भी घायल हो गईं थी। हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद बताया गया था। ( Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case )
निक्कू चौधरी को सुनाई फांसी की समय
इस मामले में कोर्ट ने ओपी लाला के भतीजे ललित उर्फ निक्कू चौधरी को बहन की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। पुलिस ने निक्कू चौधरी को अरेस्ट कर लिया था।