आगरालीक्स… आगरा में शराब की बोतलों का जखीरा पकडा गया है, इसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है, शराब तस्करी करने वाला शातिर फरार है।
हरियाणा से टैंकर से रांची के लिए एक बडी ब्रांड की शराब की 402 पेटी तस्कर ले जा रहे थे। हरियाणा में शराब सस्ती मिलती है, इसे अधिक रेट में रांची में बेचना था। थाना सिकंदरा पुलिस को मुखबिर से तस्करी की शराब ले जाने की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस ने टैंकर को पकड लिया।
टैंकर में रखी हुई थी शराब की पेटियां
पुलिस ने टैंकर को खुलवाया तो उसमें शराब की पेटियां रखी हुईं थी, पेटियों की संख्या 402 बताई गई है और कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
तस्कर फरार
पुलिस ने टैंकर चालक हरियाणा निवासी दीपक और क्लीनिक सुमित को अरेस्ट किया है लेकिन तस्कर फरार हो गया। पुलिस मोबाइल से तस्कर को पकडने में जुटी हुई है।
Leave a comment