Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Posters of controller of examinations missing in the university, huge ruckus for two hours, know the reason…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Posters of controller of examinations missing in the university, huge ruckus for two hours, know the reason…#agranews

150

आगरालीक्स…विवि में परीक्षा नियंत्रक लापता के लगे पोस्टर, दो घंटे तक जबर्दस्त हंगामा,जानें क्या है कारण

परीक्षा परिणामों में ग​लती को लेकर आज विवि की एबीवीपी इकाई द्वारा जमकर हंगामा किया. उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के पोस्टर लगाए और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. बाद में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया.

विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष सत्यम सिंह एवं गोविंद बरसाने ने कहा की विश्वविद्यालय की उदासीनता के कारण छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं विश्वविद्यालय के द्वारा कोई भी परीक्षा परिणाम बिना त्रुटि के जारी नहीं हो पता है. परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों को चक्कर मारने पर मजबूर होना पड़ता है. विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय की छात्रा बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. कोई छात्र परीक्षा में अनुपस्थित होता है तो उसे उपस्थित दर्शाया जाता है और जो उपस्थित होता है उसे अनुपस्थित दर्शाया जाता है. विश्वविद्यालय जो अपने मनमानी ढंग से परिणाम जारी करता है वह छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों को चार पांच सब्जेक्ट में फेल दर्शाया जाता है जबकि इस छात्रा के पिछले सेमेस्टर में ए प्लस बी प्लस ग्रेड से पास हुआ होता है. बड़ी संख्या में छात्रों के परिणाम में नॉट क्वालीफाई दिखाया जाता है और RW एवं Mw की समस्या पहले की तरह बनी हुई है. विश्वविद्यालय में छात्र सुबह 11:00 के बैठे हुए हैं. विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी छात्रों से संपर्क करने नहीं आया लेकिन परीक्षा नियंत्रक का 3:00 बजे तक इंतजार करने के बाद छात्रों के द्वारा परीक्षा नियंत्रक लापता कुल सचिव लापता की पोस्टर लगाए.

आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष आकाश राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय की गलतियों की वजह से आज विश्वविद्यालय की छवि ऐसी हो गई है कि छात्रों को किसी भी परिणाम के लिए पहले तो विश्वविद्यालय में परिणाम जारी करवाने को लेकर प्रदर्शन करना पड़ता है और जो परिणाम जारी होते हैं उनमें बड़ी संख्या में त्रुटियां होती हैं. विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्रों के लिए लड़ता चला रहा है. यदि 48 घंटे के अंदर छात्रों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. इसका समस्त उत्तरदायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा.

इस दौरान प्रांत विश्वविद्यालय कर संयोजक पुनीत कुमार, महानगर संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी, आकाश शर्मा, दीपक कश्यप, शिवांग खंडेलवाल, मिथुन परमार, कांत प्रसाद विवेक, ऋषभ सिंह, आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

error: Content is protected !!