आगरालीक्स… (वीडियो न्यूज) आगरा पुलिस ने हाईटेक सेक्स रैकेट पकड़ा। ग्राहकों को व्हाटस एप पर भेजी जाती थी काल गर्ल की फोटो, कमरों से मिला आपत्तिजनक सामान। ( Agra Police bust high tech racket, Call girl & customers arrested,)
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के अनुसार, बोदला बिचपुरी रोड पर अमर पैलेस नाम से दो मंजिला बिल्डिंग है। बोदला के रहने वाले अमर सिंह की बिल्डिंग है। भूतल पर मृत्युंजय हॉस्पिटल संचालित है और दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में मुस्कान किराए पर रहती है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर पैलेस की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है, किराए पर रही युवती के संपर्क में कई युवतियां हैं।
ग्राहकों को व्हाटस एप पर भेजा जाते थे युवतियों के फोटो
सेक्स रैकेट चल रही युवती द्वारा ग्राहकों को व्हाटस एप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे, फोटो के साथ उनके रेट भी दिए जाते थे। ग्राहक जिस युवती को पसंद करता था उसे फ्लैट पर बुला लिया जाता था। फ्लैट में बने कमरों में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को छापे में कमरों से आपत्तिजनक सामान मिला है, शक्तिवर्धक दवाएं और स्प्र भी जब्त किया गया है।
रैकेट की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और तीन युवकों को पकड़ लिया। सेक्स रैकेट चला रही मुस्कान का पति पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस रैकैट में शामिल सभी लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। मौके से जिन युवतियों को पकड़ा गया वे सभी आगरा की रहने वाली हैं।पुलिस को मौके से मिले मोबाइल में बड़ी संख्या में युवतियों के फोटो मिले हैं, इनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।