Monday , 20 April 2026
Home आगरा Health Department may survey 50 houses near by Malaria Patient in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Health Department may survey 50 houses near by Malaria Patient in Agra #agra

138

आगरालीक्स.. आगरा में मानसून की बारिश के साथ मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ जाएगा। मलेरिया का मरीज मिलने पर उसके आस पास के 50 घरों में सर्वे किया जाएगा।


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया की पुष्टि होने पर रोगी के परिवार व आसपास के कम से कम 50 घरों में सर्वेक्षण कर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की खोज व जांच की जाएगी, साथ ही मच्छरों के पनपने के स्रोत की खोज करेंगे। उन्होंने बताया कि समुदाय के लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरुक करने व रोगियों की तलाश के लिए निर्देशित किया है। रोग नियंत्रण के लिए जनसमुदाय से सहयोग भी लेंगे। जिन इलाकों में अधिक रोगी मिले हैं। वहां दस प्रतिशत व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाए। मध्यम प्रभावित लोगों में सात प्रतिशत की जांच कराएं। गर्भवती महिलाओं की मलेरिया की जांच कराई जाएगी। आशा, एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का आयोजन कर लक्ष्य के सापेक्ष एबीईआर प्राप्त किए जाएगा। अंतविर्भागीय समन्वय समिति के अंतर्गत अन्य विभागों का सहयोग लेकर मच्छर रोधी गतिविधियां कराई जाएगी।
मच्छरों के प्रजनन वाले स्रोत भी तलाशेंगे


वेक्टर बोर्न रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि घरों के अंदर व आसपास, कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमलों के नीचे की प्लेट, अनुपयोगी बर्तन आदि से जल निकालकर साफ कराएंगे और जन सामान्य को मच्छरों के प्रजनन स्थलों के स्रोत को स्वास्थ्य कर्मी तलाश करेंगे।


जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जनसमुदायों को मलेरिया रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में जागरुकता पैदा की जाए, रोग नियंत्रण के लिए गतिविधियों को कराया जाएगा। डीएमओ ने बताया कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घरों के आसपास कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। यदि जमा पानी खाली नहीं होता है तो इकट्ठे पानी में मच्छरों के लारवा पैदा हो जाते हैं जो बीमारियों का कारण बनते हैं.जहां मच्छरों के पैदा होने की आशंका है वहां कीटनाशक दवा का छिड़काव करें.जमे हुए पानी पर नीम का तेल एवं अन्य तेल डालकर पानी पर तेल की परत बना दें। रात में पूरी आस्तीन के कपड़े पहने.मच्छरों से बचाव के लिए उपयोग में लाई जाने वाली क्रीम को भी लगाया जा सकता है.सोते समय दरवाजे खिड़कियां इस प्रकार बंद करें कि मच्छर ना आ पाएं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी सबसे आसान उपाय है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!