आगरालीक्स…आगरा में गेमिंग बेटिंग एप से करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड. तीन शातिर पुलिस ने पकड़े. कई घटनाओं का खुलासा
आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गेमिंग बेटिंग एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी व ठगी करने वाले तीन शातिरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 11 फर्जी सिम, दो चेक बुक, अलग—अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और कैश बरामद किया हे.
इन तीन शातिरों में से दो आगरा के रहने वाले हैं तो एक महाराष्ट्र का. पुलिस के अनुसार इन लोगों ने करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया है. पुलिस को इन्होंने कई वारदातों के बारे में बताया है. अभी और पूछताछ की जा रही है.