आगरालीक्स…आगरा में सुबह से शराब पीने वालों को कल मंगलवार को बंद मिलेंगे ठेके. देशी—अंग्रेजी शराब के ठेके, बीयर, मॉडल शॉप रहेंगी बंद…
आगरा में कल सभी प्रकार के देशी—विदेशी शराब के ठेके, बीयर शॉप, मॉडल शॉप बंद रहेंगी. लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना को लेकर आबकारी विभाग के आदेशानुसार यह सभी दुकानें बंद रहेंगी. कल पूरे दिन शराब बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.
आगरा में कल हाइवे स्थित मंडी समिति में आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए मतगणना होगी तो वहीं खेरागढ़ मंडी समिति में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना होगी. ऐसे में आबकारी विभाग की ओर से सभी प्रकार की शराब व बीयर की दुकानें कल पूरे दिन शराब बीयर की दुकानें बंद रहेंगी.