Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Assistant professor suspended after video of taking money at exam center went viral…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Assistant professor suspended after video of taking money at exam center went viral…#agranews

280

आगरालीक्स…(Video News)आगरा में परीक्षा केंद्र पर 40 हजार रुपये लेने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित. वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई. चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर 40 हजार रुपये लेने के वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है. विवि प्रशासन ने पर्यवेक्षक डॉ. कौशल राना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उक्त केंद्र की अवशेष परीक्षाएं अपनी निगरानी में कराए जाने के लिए स्वयं का एक केंद्राध्यक्ष व दो पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं. इसके अलावा चार सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है जो कि इस मामले की पूरी जांच करेगी.

कॉलेज संचालक ने बनाया वीडियो
आगरा के पथौली में विकास भारद्वाज का आरसीएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी और ​बीकॉम के 2500 छात्रों की परीक्षा चल रही है तीन कॉलेजों का केंद्र है। परीक्षा केंद्र में नकल की रिपोर्ट के बाद तीन जून को विवि के दाउदयाल वॉकेशनल संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कौशल राणा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। आरसीएस कॉलेज के संचालक का आरोप है कि छह जून को पर्यवेक्षक डॉ. कौशल राणा ने केंद्र को डिबार करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की, 40 हजार रुपये लेते हुए का केंद्र संचालक ने उनका वीडियो बना लिया। ( Agra Video News : Exam Center Owner claim, Observer take Rs 40000, Video Viral in Agra)

डॉ. कौशल राणा ने किया डेढ़ से दो साल पुराना वीडियो होने का दावा
इस मामले में डॉ. कौशल राणा का कहना है कि वीडियो डेढ़ से दो साल पुराना है उनके रिश्तेदार के​ आरसीएस कॉलेज के संचालक विकास भारद्वाज पर रुपये थे वे रुपये लेने गए थे यह उसी समय का वीडियो है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!