आगरालीक्स ….आगरा के मिशनरी स्कूलों की फीस निर्धारण न होने से आक्रोश, एक सप्ताह का दिया गया समय।
आगरा में मंगलवार को पापा संस्था के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। कहा कि दो महीने पहले 172 पन्नों का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
फीस से लेकर किताब कॉपी के रेट बढ़ाने की शिकायत
पापा संस्था ने मिशनरी स्कूलों की फीस बढ़ाने, किताब कॉपी के रेट से लेकर अन्य जार्चों में की बढ़ोत्तरी की शिकायत की थी। इस मामले में एक सप्ताह में समाधान का आश्वाासन दिया है।