आगरालीक्स…. आगरा के नाइट क्लब में जमकर मारपीट, बाउंसरों ने हंगामा कर रहे युवकों को डंडों से पीटा। वीडियो हो रहा वायरल। ( Ruckus in night club, Video viral )
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नाइट क्लब में आए युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट होने पर साथी बीच बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों के बीच विवाद बढ़ने पर बाउंसर डंडे लेकर आ गए।
डंडे से युवकों ने पीटा
क्लब में बाउंसरों द्वारा युवकों को डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। बाउंसरों ने युवकों को डंडों से पीटने के बाद क्लब से बाहर निकाल दिया। बाउंसर युवकों को बाहर निकाल रहे हैं, यह भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।